Sunday, October 23, 2011

अबकी दीपावली कुछ यूँ मनाते हैं

दोस्तों! आइये इस वर्ष,
दीपावली कुछ यूँ मनाते हैं -
तन को अपने दिया बनाकर 
सत्कर्मों का घी जलाते हैं.
सद्विचारों की बाती बनाकर,
मंत्रो से प्रज्ज्वलित करके,
इस दीपक के उज्जवल प्रकाश में -
निर्मल-प्रशांत-निर्विकार भाव से,
वेद-पुराण-कुरान-ग्रन्थ को मिलबैठ,
साथ - साथ फिर से, इसे दुहराते हैं.
अबकी दीपावली कुछ यूँ मनाते हैं.

करते आह्वान हम -
व्यास, याज्ञवाल्क्य, दधीचि को, 
ईसा - मूसा - मुहम्मद को भी. 
कबीर, रैदास, नानक, समर्थ को,
गार्गी,मैत्रेयी.भारती, मीरा 
और राबिया को आदर सहित बुलाते हैं.

बुद्ध, महाबीर, और शंकराचार्य से,,
विवेकानंद - दयानंद से;समझते हैं आज -
उनके कथनों का मर्म, अर्थ, निहितार्थ.. 
अपनी ईर्ष्या, मूढ़ता, द्वेष को जलाते हैं.
अबकी  दीपावली  कुछ  यूँ मनाते हैं.

देखा है हमने -
यहाँ कभी आस्था के नाम पर,
कभी धर्म और मजहब के नाम पर,
प्यारे से घरौंदे, हैं तोड़ दिए जाते,
खुदा के बन्दों द्वारा खुदा के नाम पर,
बस्तियाँ रौदे जाते, जला दिए जाते.
लोग मानव से हैवान बन जाते हैं.
इस पर्व पर उन्हें एक राह दिखाते हैं.
अबकी दीपावली कुछ यूँ मनाते हैं.

देखा है हमने -
करके कुकर्म ये मजहबी लोग,
खुदा के घर में ही छिप जाते. 
पर, खुदा है क्या? नहीं जानते.
वह चाहता क्या? नहीं जानते.
धर्म तत्त्व को नहीं पहचानते.

कराह रही मानवता कब से?
चित्कार रही कब से इंसानियत?
लेकिन मानव दिल नहीं पिघलता.
अभी भी, बम फोड़ने की है -
कुत्सित, कलुषित उसकी इच्छा.
हो गए हम कितने पतित आज,
बनना था हमें, एक 'दिव्य मानव',
बन गए देखो, हम 'मानव बम'.

अब,
ऐसी अलख जगा देना है -
जगमग हो जाये धरा यह,
सद्भाव, स्नेह की रौशनी से.
सत्कर्मों के उज्ज्वल प्रकाश से,
इस धरा को हम चमकते हैं.
ईर्ष्या, वैमनस्य, द्वेष दूर भागते हैं,
अबकी दीपावली कुछ यूँ मनाते हैं.

Thursday, October 20, 2011

दीपक तेरे रूप अनेक


दीपक, 
तन ही नहीं जलाता, 
वह मन भी है जलाता.
धूम-धूम जलता दीपक, 
नहीं किसी को भाता.

जब तक 
शोणित की हर बूँद 
न निकल जाय.
जब तक तेल की 
हर बूँद न जल जाय.
दीपक, हार नहीं मानता, 
तो फिर नहीं मनाता.

दीपक का ताप ही,
सागर में बडवानल है.
दीपक का ताप ही,
काया में जठराग्नि है.

दीपक का 
ताप ही धरा को 
फोड़कर बाहर आता.
यही कभी सुप्त, 
और कभी धधकता
ज्वालामुखी कहलाता.

प्यारे !
केवल दीपक का 
यह लौ मत देखो,
लौ का रूप देखो,
बदलता स्वरुप देखो.

आज 
रामलीला मैदान में,
राम के तीर और
रावण के सिर में
उसी की आग है.

दीपक को
प्यार दो! भरपूर दुलार दो!!
उसे कौतुहल मत बनाओ.
दीपक तो स्वयं जल रहा, 
उसे तुम और न जलाओ.

दीपक
जब तक है मर्यादित,
घर की धवल चिराग है.
जब तोड़ दिया मर्यादा,
वह जंगल की आग है.


Friday, October 14, 2011

पहुचे बुद्ध यशोधरा द्वार




स्वागत, स्वागत, हे आर्यपुत्र !
वंदन  तेरा अभिनन्दन  तेरा.
कैसे  करूँ  मैं  तेरी  आरती?
रह गयी कहाँ पूजा की थाली?

पधारो ! पधारो ! हे भगवान् !
सबरी  की कुटिया के  श्रीराम.
मैंने त्याग दिया है वैभव सारा,
हुआ जब से ओझल राम हमारा.

 

रख  ली  लाज  तूने  अब  मेरी,
यह करुणा-अनुग्रह-दया है तेरी. हे नाथ ! तुच्छ  मैं  नारी  हूँ,
इस  गौरव  हेतु  आभारी  हूँ.


हे धरा के यश! मेरी बात सुनो,
नारी तुच्छ नहीं,  बड़ी  भारी  है.
तप में, त्याग में, शील-संयम में,
सेवा - कर्म - साधना - भक्ति में,
यह नर जब तक रहेगा धरा पर 
होगा वह नारी जाति का आभारी.

पुरुष तो है बस मानसिक ज्ञान,
यह नारी ही उसकी मनः शक्ति.
पहचान ज्ञान की इसी शक्ति से
जीवन भी उसकी इसी शक्ति से.
मात्रि  रूप  में  सर्जक  है  वह.
भार्या  रूप  में  मन  की  आशा.
बहन  रूप  में  स्नेह  वही  है,
पुत्री  रूप  वह  है - अभिलाषा.


जब  भिक्षु  रूप  में  आये  हो,
मुझको भी तुझे कुछ देना होगा.
करती  हूँ  अर्पित  राहुल  को,
शोणित के लाल को  झोली  में.
इसे  करो  तुम  अंगीकार,
हे नाथ !  हमारा  तुच्छ दान.
तेरी चरण धूलि को पा करके,
मैं  हुयी  धन्य  सब पा करके.


रोकूंगी नहीं तुम्हे पथ से,
निज हाथों तिलक लगाउंगी.
तेरा  पथ  है - 'विश्व कल्याण'.
नहीं चाहत मेरी निज कल्याण.
मैं   पंथ   निहारे   बैठी  हूँ,
हूँ गर्विता, भाग्य पर एंठी  हूँ.
तूने  लौटाया  मुझे  मेरा  मान,
एक क्षत्राणी का किया सम्मान.


अब नहीं बचा कोई उपालंभ,
देखते ही दूर सब क्रोध-दम्भ.
हुई  आज  फिर  सद्गति मेरी,
मुक्ति की हुई अभिलाषा  पूरी.
अब कह लो चाहे 'निर्वाण' इसे,
या कह लो निज मन का अर्पण.

जो  भी  है  अब,  सब  है  तेरा,
तुझको  अब  सर्वस्व  समर्पण.
कृत कृत्य हुयी, कोई  रंज  नहीं,
निर्वाण के  संग, कोई जंग  नहीं.
मेरा उद्देश्य भी अब जन कल्याण,
अनुगामिनी  तेरी, हे कृपानिधान !







यह  है एक नारी का  सम्मान,
ज्यों शबरी और द्रौपदी का मान.

तुम्हे  पूजती  दुनिया  सारी,
कहाँ  तुच्छ  मैं  गृहिणी नारी.
मैंने  आज सब  खोया  पाया,
तूने सर्वस्व मुझे आज लौटाया.

Wednesday, October 12, 2011

मैं हू ऐसा दीप





 
मैं हू ऐसा दीप जो 

सतत जलता रहा,

कभी
 बिन तेलऔर कभी  

बिन बाती के जलता रहा.

जलता रहा हूँ 

अंतर्मन में तेल के भी.

जलाता रहा बत्ती अपनी 

बिना तेल के भी.

तेल की तली को भी 

मै खूब जालाता रहा,

चिराग तले जो अंघेरा था, 

उसे मिटाता रहा.



मैं हू ऐसा दीप





मैं हू ऐसा दीप जो 
सतत जलता रहा,
कभी बिन तेल और कभी  
बिन बाती के जलता रहा.

जलता रहा हूँ 
अंतर्मन में तेल के भी.
जलाता रहा बत्ती अपनी 
बिना तेल के भी.

तेल की तली को भी 
मै खूब जालाता रहा,
चिराग तले जो अंघेरा था, 
उसे ही मिटाता रहा.


जलना मेरा 
कभी नजर आया, 
कभी नहीं आया,
लेकिन सच तो यही है, 
कभी बुझा ही नहीं, 

जलता रहा,तो जलता रहा.
हवा के झोंको और थपेड़ों से 
जो बुझा नहीं कभी,
वर्षा-आंधी-तूफ़ान भी 
जिसे उड़ा नहीं सके कभी.



वही 
नेह भरे  तेल में,
बत्ती सहित डूब गया.
देने वालों ने सारा दोष 
दीपक को ही दिया.

यह बात और है - 
डूबने के पहले दीपक ने कुछ 
और चिराग जला दिया था.


जिन्होंने 
दीपक की परंपरा संभाली,.
अपनी 'नयी लौ' बना ली.
यह कुछ की समझ में आया,
कुछ की समझ में नहीं आया. 

लेकिन..
उज्ज्वल-धवल प्रकाश, 
वहाँ अँधेरी गलियों में,
तब भी भरपूर था, 
और अब भी भरपूर है.


पता नहीं -
यह कौन आ गया, 
दिल को टटोलने?
डूबी बत्ती निकाली, 
लौ को लौ से सटा दी.
फिर तो दीपक और 
चिराग, जले तो खूब जले.

बस्ती के गलियारे से
मंदिर तक की राह 
और भी रोशन हो गयी.
कहनेवालों ने कहा -
अरे वाह!
आज तो दीवाली आ गयी.
सुना दीपक ने, अधर हिले,
होठ मुस्कराए, कपोलों पर
उसके लालिमा सी छा गयी.

Monday, October 10, 2011

मेरी पहचान



मत कहे कोई मुझे 
चिन्तक और कवि,
मत रचे कोई मन में
मनमोहक सी छवि.
मैं तो केवल पथिक तत्त्व का,
वही साध्य, वही लक्ष्य है मेरा. 
धूल-धूसरित अब गात है मेरा.

साधन है बनाया प्रेम मारग को
चलता हूँ, फिर गिरता हूँ
यहाँ बारम्बार फिसलता हूँ.
कितना निर्मल, शांत, सरल पथ,
कैसे बढे कलुषित मन का रथ?

उठ पुनः - पुनः डग भरता हूँ,
चलने का प्रयास ही करता हूँ.
लम्बे - लम्बे डग हैं उनके
पथ बना गए जो चल कर इसपर.
उनका साथ मै दे नहीं पाता.
छोटा सा मार्ग एक स्वयं बनाता.

यही बस एक पहचान है मेरा.
कैसे कहू 'तत्त्व प्रेमी' नाम मेरा?
जब भी लगी जीवन में बाजी
हर बाजी मैं अब तक हारा.

कुछ बजी मै सचमुच हारा,
बहुत कुछ जानबूझ कर हारा.
इस हार को 'हार' बना रखा है,
संवेदना यही अब पाल रखा है.

जग हारा-हरा मुझको खुश होता,
मै हार मान कर खुश हो लेता.
यह अपनी-अपनी ख़ुशी की बात,
क्यों करूँ किसी मन पर आघात?

वह मन भी आखिर अपना ही तो है,
वह तन भी आखिर अपना ही तो है.
अब मेरे -  तेरे की बात ही कहाँ ?
जो जैसा भी है, अपना ही तो है.

Sunday, October 9, 2011

हे चिन्तक! तुम्हे प्रणाम!!

चिन्तक और समीक्षक
न तो सुविधाभोगी होता,
न अतिरिक्त वेतन भोगी.
जो होते हैं सुविधाभोगी
और अतिरिक्त भोगी;
हो जाते हैं वे शिकार,
उस सुविधा के ही.

फिर कब हो जाती है -
कुंठित कलम की धार?
कब रूप धर लेती है
उनकी विद्वता और
प्रतिभा व्यापार का?
नहीं जान पाते वे भी.
जानती है यह केवल
उनकी यह सुविधा.

चिन्तक और समीक्षक
तो इस जगत का यार है,
सृष्टि से ही उसे प्यार है.
सिद्धांत ही उसका श्रृंगार है.
प्रतिदान, अवदान और
सुविधा की बात
तो निरा व्यापार है.

चिन्तक/समीक्षक को
व्यापार से नहीं,
केवल अपने दायित्व
और कर्त्तव्य से प्यार है.
एक चिन्तक के जीवन
और मृत्यु का,
यही मात्र एक कसौटी,
मात्र एक आधार है.
हे चिन्तक! तुम्हे प्रणाम!!
बारम्बार नमस्कार है.

चिन्तक की विद्वता-प्रतिभा
तो माँ सरस्वती की देन है.
लेखनी और तूलिका में
शक्ति और सामर्थ्य तो
माँ दुर्गा भगवती की देन है.
लेकिन बिक जाना उसका
सुविधा के हाथों -
यह किसकी देन है?
यह चिंतन का निरा अपमान है,
ऐसे चिन्तकों को धिक्कार है.