Thursday, September 2, 2010

पूछा है किसी ब्लोगर ने मुझसे

पूछा है किसी ब्लोगर ने मुझसे,
चित्र में आप दुकेले क्यों हैं?
मैंने कहा ध्यान दो भाई!
छिपा है प्रश्न में, प्रश्न का उत्तर.

हम 'दो' हैं और हमीं 'अकेले',
मिलकर दोनों बने - 'दुकेले'.
केवल 'जय' मै, वे 'प्रकाश' हैं
नाम तभी तो जय प्रकाश है.

'शिव' अधूरा 'सती' बिना जब
'शक्ति' बिना वह 'शव' है.
है 'प्रकाश' सब उनसे ही,
वरना केवल 'जय' है.

करते पुष्टि शास्त्र सब इसकी,
कहते हो जिसको तुम 'ईश्वर'
बात अधूरी क्यों करते हो?
वह तो है - 'अर्द्ध नारीश्वर'.

Wednesday, September 1, 2010

सुनो कहानी कलश की



यह सुंदर कलश
जो है प्रतीक उत्कृष्ट कला का
लक्ष्मी का, धन का, वैभव का,
सम्पूर्णता का, औदार्य का,
सहनशीलता का, श्रृष्टि का
ब्रह्माण्ड का. और है एक परिच -
इस कला के सृजनहार का भी.

इस कुम्भ के निर्माण में
अंतर्भूत है - एक अजब कहानी.
यह कुम्भ खेत का मिट्टी था
जिसके उपर फावड़ा चला था
जिसे विस्थापित होना पड़ा था
निज गृह से... खेत से.....

जिसे जल डाल सड़ाया गाया
जिसे पैरों तले रौंदा गाया
जिसे थापी और लबादे सेपीटा गया
जिसे चाक पर नचाया गया
जिसे तपती धूप में सुखाया गया
जिसे जलती आग में पकाया गया.
धुंआ भी न निकलने पाए बाहर
ऐसा कुछ व्यवस्था बनाया गया.

लेकिन वाह रे कलश! वाह!!
गजब का जीवट है तेरा
तुम्हारी सहनशीलता को
बार -बार सलाम है मेरा.

जब बाहर आया कुंदन सा
चमकता - दमकता आया.
फिर तो यह दुनिया की रीति है
चमकते को पुनः चमकाना
और गले लगाना....
टूटे फूटे को घर से दूर भगाना.

अब की गयी तेरी रंगाई - पुताई
गढ़े गए कल्पनाओं के कसीदे.
और तू बन गया एक नमूना
अनुपम सौन्दर्य का.एक प्रतीक
वैभव का, ठाट - बाट का.

मिट्टी का यह कलश
आज पड़ गया है भारी
सोने-चांदी, हीरे-मोती पर भी.
देखने वाले देखते हैं -
तेरा वर्तमान, तेरा वैभव..
तेरी चमक - दमक...

सब चाहतें हैं तुझे पाना
अपने घरों में सजाना
कुछ धन से खरीदना चाहते हैं
कुछ मन से खरीदना चाहते हैं

कुछ छिन लेना चाहते हैं तुझे
गढ़ने वाले उस कुम्भकार से.
कुछ चुरा लेना चाहते हैं तुझे
बस एक मौक़ा मिले चाहे जहाँ से
घर से, दुकान से....,
मंदिर से, मस्जिद से.....

सब चाहते हैं तुझे पाना,
हथियाना. परन्तु,
कितने हैं ऐसे जो चाहते हैं -
तुझ जैसा बन जाना?

तुझ जैसा रौंदा जाना.....,
समय के थपेड़े खाना...
धूप में सुखाया जाना,
आग में जलाया जाना.
सब की तमन्ना है
मुफ्त में छ जाना....

Monday, August 30, 2010

हे मानव!
क्या तू भी एक गिरगिट है?
जो क्षण क्षण रंग बदलता है.

गिरगिट
तो ठहरा क्षुद्र प्राणी
उसका यह कर्म भी है क्षम्य
क्योकि उसके लिए है यह
आत्म रक्षा का एक ढंग.

परन्तु तू
विधाता की सर्वश्रेष्ठ कृति,
तेरे अन्दर आयी कहाँ से यह विकृति?

अरे ओ निर्लज्ज!
तू इतना दुस्साहसी हो गया क़ि
सुधरने की बजाय तू चाहता है
इसकी सामजिक स्वीकृति.

Sunday, August 22, 2010

क्यों है काव्य जीवन में विविधता?


हर गेय रचना काव्य है
और गुंजन इसकी नियति
परन्तु क्यों है काव्य जीवन में
विविधता, क्यों होते हैं
कुछ काव्य - क्षणिक?
कुछ दीर्घजीवी - सुदीर्घजीवी
और कुछ अमर, कालजयी.


जो होते हैं क्षणिक वे हैं - ह्रदय प्रधान
जो हैं दीर्घजीवी वे हैं - भाव प्रधान
जो हैं सुदीर्घजीवी वे हैं - बोध प्रधान
परन्तु जो होते हैं - अमर, कालजयी
घुले होते हैं उसमे स्नेह - माधुरी
और वात्सल्य अपने स्वाभाविक रूप से.


स्नेह की उसी सरसता, सरलता, सहजता
और स्निग्धता के कारण ही है उसमे -
गति, ऊर्जा, व्यापकता और संजीवनी.
जैसे - 'माँ' का निःस्वार्थ , आसीन प्यार,
दुलार, वात्सल्य जब उठकर अन्तः से,
होठों से निस्सृत होता है -


लोरी विधा में; कुछ इस रूप में.
"ओ... चं.दा... मा...मा.. आ...रे...
आ...व पा....रे.. आ...व नदिया.....
किना...रे.. आ...व चाँ...दी ..के
कटोरवा.... में.. दू...ध- भा....त
ले..ले.. आ....व...बबु... के ..मुह ..में .."
कितना निःस्वार्थ आत्मिक स्नेहमयी
और वात्सल्यमयी है यह- 'गीत'.


कोई नहीं जानता किस माँ के अन्तः से फूटा
होगा प्रथम बार यह छंद, लेकिन गूँज रहा है
अनादिकाल से और गुंजित रहेगा अनंतकाल तक.
जब तक श्रृष्टि रहेगी, जब तक माँ रहेगी...,
उसकी ममता और उसका वात्सल्य रहेगा...


नहीं सुना है अब तक ऐसा कोई गीत
जो किसी पुत्र - पुत्री ने गाया हो और
जो सदियों से अब तक बहा हो -'
निर्बाध'. किसी माँ के लिए.


हाँ साहित्य में जरूर पढ़ा है -
"जननी जन्म भूमिश्च ...." और
"वन्दे मातरम्" जैसे गीत, इसके अनुवाद;
परन्तु कहाँ बही है इसकी अनवरत धारा?
जननी और जन्मभूमि को कई-कई बार
किया है कलंकित उसके अपने ही खून ने.


"वन्दे मातरम्" को कुछ सपूतों ने गाया
विधिवत गाया है परन्तु अधिकतर ने इसे
सत्ता प्राप्ति का साधन ही बनाया है.
ऊर्जस्वी और तेजस्वी होते भी 'साध्य' नहीं
बन पाया है अतएव यह अमर काव्य नहीं
सन्देश है, दीर्घ जीवी तो है परन्तु मानने
न मानने की स्वतंत्रता है अथवा यूँ कह लीजिये
यह निजता या अपनी क्षुद्रता है.
आज भी कितनो को कंठस्त है यह गीत?


माँ के गीत में बाध्यता नहीं है,
यह प्रत्येक माँ की उच्छ्वास है
यह ममत्व का स्वाभाविक उदगार,
ह्रदय की पुकार है. यह सृजित नहीं;
निःसृत है इसलिए अमर काव्य की धार है


कुछ ऐसे ही हैं और भी गीत जैसे-
विदाई के क्षण हर पिता की आँख से
बहनेवाला निःशब्द गीत..
विरही और विरहनी के मौन 'विरह गीत'.
जब भी किसी ने इस मौन को ढाला है
शब्दों में, ये गीत बन गए हैं अनायास ही
दीर्घजीवी और सुदीर्घजीवी.
.

Wednesday, August 11, 2010

हे स्वप्न! तुम्हारा ऋणी हूँ मैं

हे मेरे स्वप्न!
तुम्ही तो मेरे मीत हो
जीवन के गीत हो
लक्ष्य के संगीत हो.
तुम्ही ने तो दिखाया है
मुझे उन्नति का मार्ग
प्रशस्त किया है -
जीवन की राह.


मै भी भटकता रहता
औरों की तरह...
परन्तु
तुमने बोध कराया है
मुझे मेरी शक्ति का,
मेरे अरमान का,
मेरे संकल्प का और
मेरे मानव होने का.


परिभाषा और सूत्र तो
तूने ही दिया था -
नहीं होता कोई विकल्प
किसी संकल्प का.
संकल्प में ही सन्निहित है,
असीम ऊर्जा गतिशील होने
गतिमान करने के लिए.
रुक जाना तो मानव की हार है,
इस हार को धारण करना
पहन लेना कायरता है.


तूने ही तो कहा था-
'हार' पहनने की अभिलाषा
कहीं से भी नहीं होती बुरी.
संल्कल्प और श्रम से जीती
बाजी ही गले का 'हार' है और
यही मानव का श्रृंगार है. (१)


हे स्वप्न!
तू बार - बार आना,
हर बार मुझसे कुछ
संकल्प करना जो
समर्पित हो
मानवता के लिए.
मातृभूमि के लिए,
प्यारी संस्कृति के लिए,
मधुमय प्रकृति के लिए.


मै तो था एक अणु,
एक कण- त्रिन - धूल,
तूने बना दिया उसे
सुरभित-सुगन्धित फूल.
तूने ही तो बताया था
बार - बार चेताया था -
आधारहीन विवेकहीन स्वप्न,
पतन है, पराभव है, खाई है, गर्त है;
लोकमंगल ही सच्चे स्वप्न की
प्रथम और अंतिम शर्त है. (२)


हे मेरे स्वप्न!
चिर ऋणी हूँ तुम्हारा
कैसे उतार पाऊंगा बोझ ये सारा?
सच है रुलाया भी है तूने बहुत,
लेकिन अंततः सत्य का
बोध कराया है पतन से
बचाया है, एक नहीं अनेक बार.


तूने बार-बार याद दिलाया है
स्वर्ग में सीढ़ी लगाने का
स्वप्न मत देखो.
स्वर्ग को धरा पर उतारने का
स्वप्न देखो.
मत करो ऐसे देवों की परिक्रमा
जो सुरलोक के हों या भूलोक के,
जिनमे लोकमंगल की अभीप्सा,
अभिलाषा नहीं, जिजीविषा नहीं.


प्यारे! प्रयास करो और
बना जाओ स्वयं को,
मानव से महामानव;
और महामानव से देवमानव.
देवत्व की जलाओ ऐसी चिंगारी
प्रज्ज्वलित हो जाय पूरी धरती,
पट जाय देवमानवों से दुनिया सारी.
हे स्वप्न! तेरा वंदन!
तेरा बार-बार अभिनन्दन!! (३)

हे स्वप्न! तुम्हारा ऋणी हूँ मैं

हे मेरे स्वप्न!
तुम्ही तो मेरे मीत हो
जीवन के गीत हो
लक्ष्य के संगीत हो.
तुम्ही ने तो दिखाया है
मुझे उन्नति का मार्ग
प्रशस्त किया है -
जीवन की राह.

मै भी भटकता रहता
औरों की तरह...
परन्तु
तुमने बोध कराया है
मुझे मेरी शक्ति का,
मेरे अरमान का,
मेरे संकल्प का और
मेरे मानव होने का.

परिभाषा और सूत्र तो
तूने ही दिया था -
नहीं होता कोई विकल्प
किसी संकल्प का.
संकल्प्प में ही सन्निहित है,
असीम ऊर्जा गतिशील होने
गतिमान करने के लिए.
रुक जाना तो मानव की हार है,
इस हार को धारण करना
पहन लेना कायरता है.

तूने ही तो कहा था-
'हार' पहनने की अभिलाषा
कहीं से भी नहीं होती बुरी.
संल्कल्प और श्रम से जीती
बाजी ही गले का हार है और
यही मानव का श्रृंगार है. (१)


हे स्वप्न!
तू बार - बार आना,
हर बार मुझसे कुछ
संकल्प करना जो
समर्पित हो मानवता के लिए.
मारिभूमि के लिए,
प्यारी संस्कृति के लिए,
मधुमय प्रकृति के लिए.

मै तो था एक अणु,
एक कण- त्रिन - धूल,
तूने बना दिया उसे
सुरभित-सुगन्धित फूल.
तूने ही तो बताया था
बार-बार चेताया था -
आधारहीन विवेकहीन स्वप्न,
पतन है, पराभव है, खाई है, गर्त है;
लोकमंगल ही सच्चे स्वप्न की
प्रथम और अंतिम शर्त है. (२)


हे मेरे स्वप्न!
चिर ऋणी हूँ तुम्हारा
कैसे उतार पाऊंगा बोझ ये सारा?
सच है रुलाया भी है तूने बहुत,
लेकिन अंततः सत्य का
बोध कराया है पतन से
बचाया है, एक नहीं अनेक बार.

तूने बार-बार याद दिलाया है
स्वर्ग में सीढ़ी लगाने का
स्वप्न मत देखो.
स्वर्ग को धरा पर उतारने का
स्वप्न देखो.
मत करो ऐसे देवों की परिक्रमा
जो सुरलोक के हों या भूलोक के,
जिनमे लोकमंगल की अभीप्सा,
अभिलाषा नहीं, जिजीविषा नहीं.

प्रयास करो और बना जाओ
स्वयं को, मानव से महामानव;
और महामानव से देवमानव.
देवत्व की जलाओ चिंगारी
प्रज्ज्वलित हो जाय धरती,
देवमानवों से दुनिया सारी.
हे स्वप्न! तेरा वंदन!
तेरा बार-बार अभिनन्दन!! (३)

Saturday, August 7, 2010

कुम्भ सा बने मेरा जीवन

यह कुम्भ तो
एक प्रतीक है
मृत्तिका में छिपे
अनुपम सौंदर्य का.

मृत्तिका के
औदार्य का,
मृत्तिका की
रचना धर्मिता का.

मृत्तिका में घुले
मानव कला का.
मृत्तिका रूप में
मानव जीवन का.

कुम्भ में भरा है - जल
कुम्भ में भरा है - अन्न
कुम्भ में भरा है - द्रव्य
कुम्भ जब है - खाली
तब भी भरा है - उसमे
प्राणदायी संजीवनी वायु.

परन्तु
किसके लिए ?
सब कुछ है -
परार्थ निःस्वार्थ
उसका कुछ भी
नही है - स्वार्थ.

कुम्भ बताता है
इस निखार का रहस्य
निर्माण के पूर्व कुचला जाना
मसला जाना, रौंदा जाना
आग में जलकर और भी
निखर जाना उपयोगी होना...